मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: वुशु में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं रोहटा ब्लॉक के गांव पूठखास निवासी तनू तोमर अब यूपी पुलिस में सिपाही बनेगी। तनू का चयन स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस का ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव पूठखास निवासी चमन सिंह तोमर की पुत्री तनू तोमर वर्तमान में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर से बीपीएड द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। खेल के मैदान में उन्होंने वुशु में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। तनू ने इंडिया स्तर पर सिल्वर मेडल हासिल करने के साथ ही सीनियर फेडरेशन कप में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। तनू तोमर ने अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए रोड़ा रोड स्थित वॉर...