Meerut News: वीडियो वायरल : सरधना में पिकअप की टक्कर से दो युवतियां घायल, हंगामा-नोकझोंक
मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: शुक्रवार दोपहर सरधना में देवी मंदिर के निकट सड़क पार कर रही दो युवतियों को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवतियां घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। लोगों ने गाड़ी चालक को घेर लिया। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। दुर्घटना के बाद काफी देरतक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवी मंदिर के निकट दो युवतियां सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रही पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवतियां घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया, जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ। इस दौरान गाड़ी चालक और लोगों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.