मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: मवाना-मेरठ मार्ग पर चलती कार में कुछ युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट और डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक गाड़ी के ऊपर और बाहर निकलकर तेज आवाज में हॉर्न बजाते हुए थिरकते नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें एक चलती कार में सवार कुछ युवक सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करते दिखे। राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो में युवक न केवल तेज हॉर्न बजा रहे थे, बल्कि कार की रफ्तार के बीच खतरनाक तरीके से डांस भी कर रहे थे। इस तरह के लापरवाही भरे कृत्य से मार्ग पर चल रहे अन्य वाहनों और राहगीरों के लिए गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी。

पुलिस द्वारा जांच वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पु...