Meerut News: विस्फोटक की तलाश में कई जगह दबिश, दो लैब में जाएंगे सैंपल
मेरठ, सितम्बर 11 -- Meerut News: मेरठ पुलिस ने बुधवार को एक साथ देहली गेट, रेलवे रोड और रोहटा क्षेत्र में दबिश देकर करीब 1.10 करोड़ रुपये कीमत का विस्फोटक और पटाखे पकड़े। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए विस्फोटक को जब्त किया गया। बाकी माल की तलाश में रात को भी कई जगहों पर दबिश दी गई। वहीं, बरामद माल का सैंपल दो लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। तीनों थानों में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बिजली चोरी को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है और रोहटा फैक्ट्री पर कार्रवाई की जा रही है। विस्फोटक सामग्री और पटाखों की सूचना पर एसपी देहात अभिजीत कुमार और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बुधवार को पांच थानों की टीम बनाकर तीन जगह एक साथ छापेमारी कराई। रेलवे रोड केसरगंज मंडी, देहली गेट के लाला का बाजार और रोहटा में थाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.