Meerut News: विवाहिता से मारपीट, घर से निकालने का आरोप
मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: कुलंजन निवासी विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि बेटियों के जन्म के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। गुरुवार को विवाद के दौरान पति ने उसके सिर पर नुकीली चीज से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आजाद नगर निवासी मेनाज के अनुसार, उसकी शादी एक जनवरी 2019 को कुलंजान गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग उसे परेशान करते थे। तीन बेटियों के जन्म के बाद उनका व्यवहार और खराब हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उसे लगातार गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ रहा था।आरोप है कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर का काम कर रही थी। इसी दौरान पति समेत ससुराल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.