Meerut News: विवाहिता ने रचा थी लूट की झूठी कहानी, 12 घंटे में खुलासा
मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: किठौर क्षेत्र के नित्यानंदपुर गांव में दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट की सूचना ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी। पुलिस के आला अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 12 घंटे तक चली जांच और पूछताछ में पुलिस ने लूट की कहानी का पर्दाफाश करने का दावा किया है। लूट की सूचना देने वाली नवविवाहिता ने ही नकदी और जेवर घर में अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिए थे। उसकी निशानदेही पर एक लाख रुपये नकद और करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार किठौर के नित्यानंदपुर निवासी गुड्डू की शादी करीब एक वर्ष पहले हापुड़ निवासी मुकेश से हुई थी। सोमवार सुबह गुड्डू अपने फार्म पर चला गया, जबकि उसकी मां और बहन खेत पर गई थी। इसी दौरान मुकेश देवी ने पड़ोसियों को बताया कि तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और हथियारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.