Meerut News: विवाहिता को डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास
मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: अटेरना गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को बेरहमी से पीटा और फिर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर विवाहिता के परिजन वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिला गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर के गांव मोबलीपुर निवासी पिंकी पुत्री भोजपाल सिंह ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सरधना के अटेरना गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि शुक्रवार रात भी पति व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं डीजल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास भी किया। चीख प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.