Meerut News: विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की वीडियो वायरल, 10 गिरफ्तार
मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: लोहियानगर क्षेत्र के फफूंडा गांव में आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और कई राउंड फायरिंग हुई। घटना में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है। घटनास्थल से कारतूस के खोखे मिलने और फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मुकदमों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, आठ खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने नौ मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली हैं। दोनों पक्षों के कई आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने पहले पक्ष के मुकदमे में सावेज, फरमान, सानू और अजीम के साथ सज्जो व कल्लो को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और एक खोखा बरामद हुआ। दूसरे पक्ष के मुकदमे में जाहिद, शुऐब, शहजाद और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.