मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता

मतदाता सूची सुधारने के लिए विशेष अभियान आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है तो वह नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है। एडीएम (प्रशासन) व उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय वर्धन तोमर ने बताया कि प्रदेश में ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो वर्तमान में मानक से कम हैं, जिन्हें सुधारना आवश्यक है। ​भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे इस निरंतर पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य कोई मतदाता न छूटे है। इसके तहत सभी पात्र युवाओं, प्रथम बार मतदाता बनने वाले नागरिकों, बेघर और दिव्यांग मतदाताओं के साथ-साथ महिला...