मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: दो दिन हुई बारिश व गंगा नदी के बढ़े जलस्तर से दूधली खादर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पानी आ गया, जिससे विद्यार्थियों को प्राथमिक विद्यालय में बैठाकर पढ़ाई करानी पड़ी। दूधली खादर गांव स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही प्रांगण में स्थित हैं। परंतु प्राथमिक विद्यालय की इमारत उंचाई पर बनी है। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय की इमारत पुरानी है तथा गहरे स्थान पर बनी होने के कारण उसमें पानी भर जाता है। प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बारिश व गंगा के बढ़े जलस्तर का भी पानी आ गया था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उच्च प्राथमिक विद्यालय में भरा पानी, पढ़ाई प्रभावित जिसके चलते बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को प्राथमिक विद्यालय की इम...