Meerut News: विद्यार्थी परिषद मेरठ विभाग की बैठक संपन्न: आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विस्तार पर हुआ मंथन
मेरठ, अक्टूबर 31 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ विभाग की महत्वपूर्ण बैठक प्रांत कार्यालय, मेरठ में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, छात्रहित के विषयों और आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, विभाग प्रमुख डॉ. विवेक त्यागी और विभाग संयोजक मोहित तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रांत संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव ने सदस्यता अभियान को संगठन के विस्तार का आधार बताते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परिषद की विचारधारा से जोड़ने पर बल दिया। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को विद्यार्थियों तक पहुँचाने और राष्ट्रहित के कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.