Meerut News: विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों का दिया संदेश
मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: डीएम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं से जनसंवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी अपनानी चाहिए। स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी और प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संवाद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम से विद्यार्थियों में उत्साह और सकारात्मक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.