मेरठ, अक्टूबर 4 -- Meerut News: सेंट मेरी एकेडमी में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक दिवस पर विज्ञान एवं शिल्प प्रदर्शनी विस्तार : एक्सपेंशन ऑफ नॉलेज एंड क्रिएटिविटी का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण और रचनात्मकता से जुड़े आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि एकेडमी की भूतपूर्व समन्वयक ऊषा शर्मा रहीं। प्रधानाचार्य रेवरन ब्रदर आनंद ने पुष्प भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडल, प्रयोगों और शिल्प-कृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। छात्रों ने वर्षा जल संचयन, कार के टायरों और पदचिह्नों से बिजली उत्पादन, पारिस्थितिकी तंत्र, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित रोबोटिक मॉडल, स्मार्ट सिटी और एआई आधारित खेल जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। उधर, मजेदार विज्ञान ...