मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के समापन पर मंगलवार को विजयादशमी के पावन पर्व पर महानगर में भव्य पथ संचलन निकाला। संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो के अमर गीत के साथ महानगर में कुल 120 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 10,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमताल करते हुए भाग लिया। मंगलवार सुबह शहर में शास्त्रीनगर से लेकर कंकरखेड़ा, गंगानगर, दिल्ली रोड तक ​कार्यक्रमों की शुरुआत एकल गीत, गण गीत और पारंपरिक शस्त्र पूजन से हुई। इसके पश्चात निर्धारित पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवक घोष (बैंड) की धुनों पर अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए पथ संचलन के लिए निकले। संचलन में बाल, तरुण एवं वृद्ध स्वयंसेवक एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। विभिन्न मार्गों पर स्थानीय नाग...