Meerut News: विक्षिप्त ने किया एक घंटे हंगामा, थाने में लगाई दंड बैठक
मेरठ, जुलाई 29 -- Meerut News: मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगलपांडे नगर में मंगलवार सुबह एक विक्षिप्त युवक ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। नग्न अवस्था में कॉलोनी में घूमते हुए चार मकानों में घुसने का प्रयास किया। दो जज आवासों के दरवाजे खोलकर अंदर पहुंच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ा। मंगलवार सुबह एक युवक अचानक मंगलपांडे नगर कॉलोनी में पहुंचा और बिना कपड़ों के दौड़ने लगा। इस दौरान वह एक के बाद एक कई मकानों के गेट और दरवाजे खोलकर अंदर घुसने का प्रयास करता रहा। अचानक हुई इस घटना से कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक इधर-उधर भागता रहा। उसे पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाने पहुंचने के बाद भी युवक का व्यवहार सामान्य नहीं हुआ। वह परिसर में दंड-बैठक लगाता रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.