मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: बहसूमा बाईपास स्थित अंबे नेत्रालय हॉस्पिटल के पास गुरुवार रात करीब 9:30 बजे छोटा हाथी और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में छोटा हाथी चालक नवाब दूधिया, टेंपो चालक पंकज जोगी और उसकी मां सविता घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नवाब वाहन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते सविता को मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...