मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: नगर पंचायत बहसूमा की वाल्मीकि बस्ती में सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि ने किया। संचालन पीयूष वाल्मीकि तथा अध्यक्षता मनोज कुमार ने की। मुख्य अतिथि किशोर वाल्मीकि ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के मुद्दे पर निशाना साधा। दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष खलील अहमद, संदीप जाटव, नौशाद सैफी, अवनीश चौधरी, मिंटू चौधरी, दिनेश वाल्मीकि, अरविंद कुमार, रा...