मेरठ, अक्टूबर 26 -- मवाना में जयंती पर धार्मिक आयोजन Meerut News: मवाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर पालिका परिषद की ओर से मिल रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में रामायण और सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक और अधिशासी अधिकारी कृष्णकांत मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पालिका सभासदों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। आठ घंटे तक निरंतर चले पाठ के बाद हवन कराया गया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने सभासदों एवं कर्मचारियों के साथ मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। इस दौरान पूर्व विधायक एवं मंत्री प्रभुदयाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने रामायण और सुंदरकांड के पाठ में भाग लिया। हवन में आह...