Meerut News: वाटर एंड एम्यूजमेंट पार्क में बच्चों ने खूब की मस्ती
मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: केवी पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ़ के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने गाजियाबाद स्थित प्रसिद्ध वाटर एंड एम्यूजमेंट पार्क ड्रिजलिंग लैंड में शैक्षणिक व मनोरंजक भ्रमण के दौरान खूब मस्ती की। विद्यार्थियों ने रोमांचक झूलों, रोलर कोस्टर, वाटर राइड्स और वेव पूल का आनंद उठाया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मनोरंजन के साथ आपसी सहयोग, अनुशासन और मित्रता की भावना का भी परिचय दिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, निदेशक असीम गुप्ता ने भ्रमण के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.