Meerut News: वन-वे में फंसा मेरठ, शहर से हाईवे तक जाम
मेरठ, अगस्त 9 -- Meerut News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में मौजूद रहने के बीच शनिवार को कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आई। शहर से लेकर हाईवे तक वाहन रेंगते रहे। कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए प्रमुख मार्गों पर लागू की गई वन-वे व्यवस्था के चलते सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और कई इलाकों में जाम लग गया। रुड़की रोड पर रात में करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे, जबकि हापुड़ चुंगी पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दी। कांवड़ियों के लिए सड़क की एक लेन सुरक्षित कर दी गई है, जबकि दूसरी लेन में दोनों दिशाओं का यातायात चलाया जा रहा है। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ते ही यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। शनिवार सुबह से ही दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, रेलवे रोड चौराहा, बेगमपुल, जीरो माइल और तेजगढ़ी चौराहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.