Meerut News: लोहियानगर मंडी में चोरों का धावा, प्याज के 26 कट्टे और अदरक की छह बोरियां चोरी
मेरठ, नवम्बर 29 -- Meerut News: मेरठ। लोहियानगर मंडी में चोरों ने आढ़तियों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर रातोंरात प्याज के 26 कट्टे और अदरक की छह बोरियां चोरी कर ले गए। सुबह मंडी पहुंचने पर माल गायब मिला तो आढ़तियों में हड़कंप मच गया। मामले में थाना लोहियानगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस के अनुसार नंगला बट्टू निवासी गौरव सोनकर ने बताया कि लोहियानगर मंडी में उनकी आढ़त है। उन्हें दुकान नंबर 167 आवंटित है। वह आलू-प्याज के कट्टे दुकान के बाहर रखकर रात में घर चले जाते हैं। 27 नवंबर की रात भी उन्होंने दुकान के सामने प्याज के 26 कट्टे रखे थे। सुबह मंडी पहुंचने पर कट्टे गायब मिले। आसपास तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसी दौरान पता चला कि मंडी में नवाबुद्दीन की अदरक की छह बोरियां भी चोरी हो गई हैं। एक ही रात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.