Meerut News: लोगों को भाने लगी रविवार की रजिस्ट्री
मेरठ, जुलाई 26 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददातामेरठ में रविवार को अवकाश के दिन भी रजिस्ट्री कराने की सुविधा का लाभ अब आमजन बड़े पैमाने पर उठाने लगे हैं। रविवार को भी अवकाश के बावजूद जिला रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहा, जहां संपत्ति की खरीद-फरोख्त के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।आंकड़ों के अनुसार, रविवार को जिले में 119 लोगों ने अपनी संपत्तियों के बैनामे कराए। कार्य दिवसों में व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए रविवार का दिन बेहद सुविधाजनक साबित हो रहा है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपने जरूरी दस्तावेज आसानी से तैयार करा पा रहे हैं। कार्यालय में छुट्टी के दिन भी कामकाज सुचारू रूप से चलने से लोगों में काफी उत्साह नजर आया। 119 बैनामों से निबंधन विभाग को 96,88,930 रुपये की आय हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.