Meerut News: लोगों की शिकायत पर तहसील रोड की मरम्मत शुरू
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: लगभग एक माह से जर्जर हालत में पड़ी तहसील रोड की आखिरकार जल निगम के अधिकारियों ने सुध ले ली। लोगों की लगातार शिकायतों और आगामी ऐतिहासिक चर्च मेले को देखते हुए अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। मंगलवार को सड़क पर दिनभर मरम्मत का काम चलता रहा। सड़क की सुध लिए जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। बता दें, कि तहसील रोड पर जल निगम की ओर से पाइपलाइन डालने का कार्य कराया गया था। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं।
बदहाल सड़क से लोगों को ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.