Meerut News: लोकतंत्र दीपोत्सव में विद्यार्थियों ने सजाए आकर्षक स्टॉल
मेरठ, नवम्बर 6 -- Meerut News: एएस इंटर कॉलेज मवाना में शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र दीपोत्सव एवं मतदाता जागरुकता मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों, दीपक, मोमबत्ती और सजावटी सामान के आकर्षक स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता का प्रदर्शन किया। वहीं, मतदाता जागरुकता अभियान के तहत पात्र छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भी भरवाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह और सीओ पुलिस पंकज लवानिया ने किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी और प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डोरंडा कॉलेज में मतदाता जागरुकता अभियान मेले में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.