मेरठ, सितम्बर 9 -- Meerut News: चौ.चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में तीन एवं पांच वर्षीय एलएलबी में तीसरी मेरिट आज शाम तक जारी होगी। मेरिट में शामिल छात्रों के प्रवेश 10-11 सितंबर को होंगे। इस प्रक्रिया में बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी और एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश किए जाएंगे। कैंपस एवं कॉलेज दोनों को तीसरी मेरिट से प्रवेशित छात्रों के प्रवेश 11 सितंबर को ही ऑनलाइन कंफर्म करना होंगे। यूजी-पीजी कोर्स में चौथी मेरिट आज शाम तक यह भी पढ़ें- एलएलबी की दूसरी मेरिट में दाखिला लेने का अंतिम दिन आजयूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में मेरिट सूची कैंपस एवं कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी सहित यूजी-पीजी ट्रेडिशनल पाठ्यक्रमों में चौथी मेरिट आज शाम तक जारी होगी। कैंपस के विभागों में मेरिट में शामिल छात्रों को फीस जमा करने का लिंक मिलेगा ...