मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: रोहटा थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात कैथवाड़ी-भदौड़ा संपर्क मार्ग पर लूट की फिराक में खड़े युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा मय कारतूस के बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सब इंस्पेक्टर विजय शुक्ला ने बताया कि वह गुरुवार देर रात को पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहा था। इसी बीच कैथवाड़ी से भदौड़ा जाने वाले मार्ग पर सूनसान जंगल में युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा मय कारतूस के बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम ललित पुत्र सुभाष निवासी किनौनी बताया। उसने बताया कि वह अपने साथियों की तलाश में खड़ा था जिनके साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना था। पुलिस ने आरोप...