Meerut News: लिसाड़ीगेट क्षेत्र पुलिस ने पकड़ा बारूद का जखीरा
मेरठ, सितम्बर 26 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित आबादी के बीच एक मकान में बारूद का जखीरा जुटाकर आतिशबाजी बनाने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने शुक्रवार रात अहमदनगर की गली नंबर-14 में छापा मारकर करीब 50 से 60 किलो अवैध बारूद बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मकान में मौजूद आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मकान मालिक कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि अहमदनगर में किराए के मकान में आतिशबाजी तैयार करने के लिए बारूद और दूसरी सामग्री जमा की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात छापेमारी की, मगर मकान में मौजूद लोग वहां से निकल भागे। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में बारूद मिला। फरार आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस मकान किराए पर लेने वालों की जानकारी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.