Meerut News: लिफ्ट में 20 मिनट तक कैद रहा छह साल का बच्चा
मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: परतापुर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित जलवायु टावर में लिफ्ट खराब होने से छह वर्षीय बच्चा करीब 20 मिनट तक अंदर फंसा रहा। लिफ्ट में कैद बच्चे ने घंटी बजाकर सिक्योरिटी कर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट खोलकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है, लेकिन लिफ्ट में गार्ड तक तैनात नहीं है। जानकारी के अनुसार जलवायु टावर के फ्लैट नंबर 305 में रहने वाले देवराज का छह वर्षीय बच्चा शनिवार शाम प्रथम मंजिल से तीसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुआ था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट खराब हो गई और बच्चा अंदर ही फंस गया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बच्चे ने लिफ्ट में लगी घंटी बजाकर सिक्योर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.