Meerut News: लावड़ और आठ गांवों की चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी ठप
मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: दौराला मसूरी मार्ग के पांचमीटर चौड़ीकरण कार्य के चलते शुक्रवार को लावड़ बिजली उपकेंद्र से नगर पंचायत लावड़ और आठ गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह 11बजे से दो बजे तक चार घंटे बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी शिव प्रकाश ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण के चलते शुक्रवार को 11 बजे से टेस्टिंग और 11 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े नगरपंचायत लावड़, मीठेपुर, खरदौनी, श्यामपुर, मवीमीरा, महल, अझौता, जैनपुर, अंदावली और बीटा गांव की बिजली आपूर्ति पूर्ण रुप से बाधित रहेगी। सभी उपभोक्ता इस आवश्यक कार्य के दौरान सहयोग करे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: औराई : आज तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.