Meerut News: लालच में पड़े नहीं, ठगों से डरे नहीं, शिकायत दर्ज कराएं
मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: डिजिटल दुनिया के बढ़ते दायरे के साथ ही साइबर अपराधियों के तरीके भी तेजी से बदल रहे हैं। कभी पुलिस अधिकारी बनकर भय दिखाया जाता है तो कभी ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी निवेश और विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जाता है। इन अपराधों से बचाव को जागरुकता के साथ-साथ सतर्कता जरूरी है। निवेश सहित विभिन्न तरह के लालच से दूर रहें। ठगों से डरे नहीं बल्कि शिकायत दर्ज कराएं। सीसीएसयू कैंपस में इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एवं सरछोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध जागरुकता में विशेषज्ञों ने यह बात कही। सीओ सौम्या अस्थाना ने विद्यार्थियों को केवल आधिकारिक स्रोतों से एप डाउनलोड करने और अनजान व्यक्तियों के साथ अपने गेमिंग अकाउंट की जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। उपनिरीक्षक नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.