मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: हस्तिनापुर, संवाददाता। सामाजिक वानिकी प्रशिक्षण केंद्र के समीप मध्य गंग नहर की टूटी पटरी पर मिट्टी भराई का कार्य शुरू तो हो गया है, लेकिन धीमी गति के कारण स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। यदि समय रहते कार्य पूरा नहीं हुआ और तेज बारिश आ गई, तो मुख्य मार्ग के बहने का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। अस्थायी व्यवस्था पड़ी ठप यह भी पढ़ें- हाईवे पर आशापुर ओवरब्रिज की सर्विस लेन धंसीहालात की गंभीरता नगर की बी-ब्लॉक कॉलोनी समेत कई इलाकों के पानी की निकासी मध्य गंग नहर की साइफन प्रणाली के जरिए की जाती थी। कुछ दिन पूर्व नहर पटरी क्षतिग्रस्त हो जाने पर नगर पंचायत ने पुल के समीप पाइप डालकर पानी की अस्थायी निकासी कराई थी। हालांकि, बीते दिनों हुई तेज बारिश के बहाव में पाइप और डाली गई मिट्टी बह गई।अधिकारियों के सख्त निर्देश ...