Meerut News: लापता युवती को सकुशल बरामद किया
मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले लापता हुई 18 वर्षीय युवती को परीक्षितगढ़ पुलिस ने रविवार को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी बिना बताए घर से चली गई है। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 27 सितंबर को युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और कार्रवाई के बाद युवती को उसकी इच्छा के अनुसार परिजनों के साथ भेज दिया। युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.