Meerut News: लाखों के फ्लैट, दुकान मात्र 500 रुपये के स्टांप पर
मेरठ, जुलाई 28 -- Meerut News: जिले में निबंधन विभाग की जांच में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लाखों रुपये कीमत के फ्लैटों को मात्र 100 और 500 रुपये के स्टांप पेपर पर किरायानामे के जरिए आवंटित किए जाने का बड़ा खेल पकड़ा गया है। 22 में से अब तक 13 मामलों में 12,18,500 रुपये की स्टांप चोरी का मामला उजागर हुआ है। इन सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। गत दिनों एआईजी स्टांप नवीन कुमार शर्मा ने बिजली विभाग, नगर निगम और अन्य विभागों में जमा किरायानामों की जांच की। किरायेनामों में पाया कि 100 रुपये, 500 रुपये के स्टांप पेपर पर 25 से 50 लाख तक की संपत्तियों को दो लाख से 10 लाख रुपये वार्षिक किराये पर दिया गया है। इसी तरह दुकानों के किरायेनामों में भी ऐसा ही पाया गया है। निबंधन विभाग द्वारा स्टांप चोरी के इन मामलों पर सख्त र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.