Meerut News: लाइनमैन दुर्घटना प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई की मांग
मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेशाध्यक्ष (युवा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश अमित त्यागी गणेशपुर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय, मवाना के अधिशासी अभियंता विकल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नारंगपुर विद्युत उपकेंद्र पर हुए लाइनमैन दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि 22 जून को शाम लगभग 4:30 बजे नारंगपुर बिजलीघर पर शटडाउन लेकर लाइन पर कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया का पूर्ण पालन नहीं किया गया, जिसके चलते लाइनमैन ठाकुर सिंह कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ग्राम विकास कार्यों में धांधली के विरोध में बीडीओ का घेराव संगठन ने आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.