मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: शहर के सभी बड़े-छोटे बाजारों में लड्डू गोपाल के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिल रही है। लोग खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। झूले, सजावट का सामान, लाइट, झालर सभी कुछ डिमांड पर है। आबूलेन, सदर, लालकुर्ती, जागृति विहार, शारदा रोड, रिठानी क्षेत्र के बाजारों में खूब रौनक दिख रही है। इसके अलावा लड्डू गोपाल के झूले, पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, सजावटी लाइटें और झांकी बनाने का सामान लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। कैलाशपुरी से अनुज गोयल का कहना है कि मथुरा से बांसुरी और वृंदावन से आकर्षक पोशाक आई है। इसके अलावा दिल्ली से उनके खेलकूद, स्नान, सोने, पंखा, कूलर, बर्तन, जूते चप्पल आदि का सभी तरह का सामान आ रहा है। यह भी पढ़ें- Hathras News: घर घर सज रहा कान्हा का दरबार पोशाक व हिडोले तैयार इस बार बाजार में झूलों के नए-...