Meerut News: लखनऊ में करेंगे आंदोलन, लोकसभा में उठाएंगे प्रकरण
मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने ललिता हत्याकांड, एसएसपी के थप्पड़ कांड और लाठीचार्ज को लेकर जमकर निशाना साधा। साफ कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला और 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई लखनऊ में आंदोलन करेंगे। लोकसभा में भी पूरा प्रकरण उठाया जाएगा। इस पूरे प्रकरण में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के सामने नाराजगी भी जताई। कहा कि इस तरह से शांतिपूर्ण धरने पर लाठियां भांजना और थप्पड़बाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सिवाया टोल प्लाजा पर समर्थकों को संबोधित कर कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाना ही हमारी और पार्टी की प्राथमिकता है। अफसरों से नाराजगी जताई और घटना को निंदनीय बताया। अधिकारियों का ऐसा कृत्य जनता के बीच अविश्वास पैदा करता है। ऐसे समय जब पीड़ित परिवार के साथ सभी को सहानुभूति होनी चाहिए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.