Meerut News: लक्ष्य तय कर मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ें छात्र
मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ में बुधवार को छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीएफओ वंदना फोगाट ने छात्रो से संवाद करते हुए उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने को प्रेरित किया। डीएफओ वंदना फोगाट ने छात्रों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी से किस तरह तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मन में दृढ़ विश्वास, कड़ी मेहनत, त्याग और अनुशासन बेहद जरूरी है। डीएफओ ने सिविल परीक्षाओं की तैयारी, परीक्षा प्रक्रिया और इसके विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित अध्ययन की आदत विकसित करना जरूरी है। कहा कि प्रतिदिन समाचार पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.