Meerut News: लंगूर के हमले में ग्रामीण गंभीर घायल, मेरठ रेफर
मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: जंगल में चारा काट रही पत्नी को लेने गए पति पर अचानक लंगूर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने घायल को मेरठ रेफर कर दिया है। कस्बे के मोहल्ला होलीवाला निवासी 58 वर्षीय चोहल सिंह की पत्नी कृष्णा मंगलवार शाम जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। कुछ समय बाद चोहल सिंह साइकिल से पत्नी कृष्णा को लेने जंगल गया, इसी बीच लंगूर ने चोहल सिंह पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर लंगूर मौके से भाग गया। घायल को परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.