Meerut News: रोहटा क्षेत्र के जंगलों में बाघ का हल्ला, वन विभाग ने कराई कांबिंग
मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के आजमपुर, भोला और सतवाई गांव के जंगलों में जंगली जानवर देखे जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल में बाघ दिखाई देने से किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आजमपुर, भोला और सतवाई गांव के जंगलों में बाघ के देखे जाने के सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आ गई।
वन विभाग की कार्रवाई वन रेंजर मदन सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों और किसानों को साथ लेकर आजमपुर, भोला और सतवाई के जंगलों, झाड़ियों तथा खेतों की मेड़ पर सघन कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। वन रेंजर मदन सिंह ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.