मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: बागपत रोड स्थित स्टेप टू सक्सेस स्कूल में चल रही सीबीएसई नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में सोमवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में गाजियाबाद और दिल्ली के द्वारका स्थित स्कूलों का दबदबा रहा। अंडर-14 डबल डच पेयर फ्रीस्टाइल में देहरादून पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-19 की सिंगल रोप टीम फ्रीस्टाइल और डबल डच पेयर फ्रीस्टाइल दोनों स्पर्धाओं में सचदेवा ग्लोबल स्कूल, द्वारका की टीम विजेता बनी। देहरादून पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरम के अंशुमन वैद्य, देवांश वशिष्ठ, मनन शर्मा और स्वस्तिक मित्तल ने 2.61 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। देहरादून पब्लिक स्कूल, सेक्टर-23 संजय नगर की टीम 1.62 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही।वहीं, अंडर-19 सिंगल रोप टीम फ्रीस्टाइल में सचदेवा ग्लो...