Meerut News: रोडवेज बस के सामने कूदा युवक, चालक के सूझबूझ से बची जान
मेरठ, जुलाई 30 -- Meerut News: दौराला थाने के सामने गुरुवार को युवक अचानक सहारनपुर रोडवेज बस के आगे कूद गया। चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई और सवारियों में चीखपुकार मच गई। चालक ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी थाने पहुंच गए थे। थाने पर दी तहरीर में सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस के नुकुड़ निवासी चालक जाहिद ने बताया कि वह परिचालक शुभम के साथ रोडवेज बस से सवारियां लेकर मेरठ की ओर जा रहा था। इस दौरान डिवाइडर पर खड़ा नगर पंचायत दौराला के वार्ड छह स्थित बंगला कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय चिराग उसकी बस के आगे कूद गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मवेशी को बचाने में डिवाइडर से टकराकर पलटी बोलेरो, दो की मौत उसने सूझबूझ और सतर्कता से बस को रोक कर उसकी जान बचाई। अचानक बस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.