Meerut News: रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरूरपुर सीएचसी पर भिजवाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे के बालाजी पुरम निवासी जॉनी पुत्र रामपाल रविवार सुबह स्कूटी से पुरामहादेव जा रहा था। सलावा रजवाहे की पटरी से होते हुए वह मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंचा था। इसी दौरान मेरठ से सवारियां लेकर शामली जा रही रोडवेज बस ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जॉनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और बस यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल भिजवाया। सरूरपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.