मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: मेरठ। मंगलपांडे नगर में शनिवार शाम बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद में छह-सात युवकों ने गंगानगर निवासी एचआर मैनेजर अक्षय सैनी को रास्ते में रोककर जमकर पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने बेल्ट और पंच से हमला किया, जिसमें उनकी आंख और सिर में गंभीर चोट आई। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मारपीट कर बाइक में आग लगाईपुलिस कार्रवाई ईशापुरम, गंगानगर निवासी करीब 30 वर्षीय अक्षय सैनी एक निजी अस्पताल में एचआर मैनेजर हैं। शनिवार शाम वह काम से लौटकर घर जा रहे थे। मंगलपांडे नगर में ऑटो के पीछे से बाइक निकालने को लेकर दो युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद छह-सात युवक वहां पहुंच गए और अक्षय को रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच...