Meerut News: रोडरेज: हेलमेट से युवक का सिर कूचकर किया अधमरा
मेरठ, अगस्त 28 -- Meerut News: सिविल क्षेत्र में बाइक टकराने के विवाद में कातिलाना हमला मौत से जंग लड़ रहा युवक, अस्पताल में चल रहा है उपचारमेरठ, प्रमुख संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र में जसवंत राय अस्पताल के सामने रोडरेज में युवक पर कातिलाना हमला किया। युवक के सिर पर हेलमेट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल को कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घायल के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।सिविल लाइन थाना क्षेत्र की न्यू सर्वोदय कॉलोनी निवासी गौरव चौधरी 22 अगस्त को अपने दोस्त रवि के साथ स्कूटी पर घर आ रहे थे। जसवंत राय अस्पताल के सामने स्कूटी में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। विवाद हो गया और बाइक चालक ने गौरव के सिर और चेहरे पर हेलमेट से वार कर लहूलुहान कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.