मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: माल रोड स्थित आईआईएमटी दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में रोटरी क्लब मेरठ प्रभात द्वारा सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए डॉ. प्रोफेसर रेखा राणा को क्लब का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सचिव वंदना सिंह एडवोकेट ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष रणवीर सिंह धामा ने अतिथियों एवं क्लब सदस्यों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रेखा राणा, सचिव रत्नेश मेहता और कोषाध्यक्ष आयुष तोमर एडवोकेट ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी और विशिष्ट अतिथि ठाकुर प्रतिश कुमार सिंह रहे। समारोह में एमएस जैन, जीएस धामला एडवोकेट, योगेश मोहन गुप्ता, राजीव सिंघल, अशोक कुमार गुप्ता, संजीव कुमार रस्तोगी, हरी गुप्ता, संगीता कुमार, तृप्ति रस्तोगी, चार्टर अध्यक्ष शमशेर सिंह, शाम...