Meerut News: रोक के बावजूद विवादित भूमि पर फिर शुरू हुआ निर्माण
मेरठ, अक्टूबर 5 -- Meerut News: कालंद चुंगी स्थित विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोकने के प्रशासन के निर्देशों के बावजूद दोबारा काम शुरू होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रातोंरात निर्माणाधीन दुकानों में शटर लगा दिए गए और अधूरा निर्माण भी पूरा किया जाने लगा। सोमवार को दुकानों पर काम चलता देख लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद प्रशासन की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बता दें, कि कालंद चुंगी की उक्त भूमि पालिका के रिकॉर्ड में तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि तालाब की भूमि पर कब्जा कर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। मामले को लेकर भाकियू क्रांतिकारी संगठन की ओर से तहसील से लेकर लखनऊ तक शिकायत की जा चुकी है। संगठन के पदाधिकारियों ने कई बार तहसील पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था। शिकायतों के बाद प्रशासन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.