Meerut News: रेस्क्यू के दौरान दैनिक कर्मी को अजगर ने काटा
मेरठ, अगस्त 18 -- Meerut News: हस्तिनापुर वन रेंज की ढिकौली नर्सरी पर अजगर को रेस्क्यू करते समय दैनिक कर्मी को अजगर ने हाथ में काट लिया। सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी नंदलाल हस्तिनापुर वन रेंज में दैनिक कर्मचारी है तथा ढिकौली नर्सरी पर तैनात है। सोमवार शाम करीब चार बजे स्थानीय किसानों ने नर्सरी के आसपास अजगर दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी। मोके पर जैसे ही नंदलाल अजगर को रेस्कयू कर रहा था तो उसने तभी अचानक उसने हाथ पर काट लिया। तत्काल उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया। स्थिति सामान्य होने पर परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी खूशबू उपाध्याय ने बताया कि रेस्क्यू करते समय अजगर ने दैनिक कर्मी के हाथ में काट लिया था। जिसका उपचार करा दिया गया है। हालत सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.