Meerut News: रेलवे रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटा महिला का पर्स
मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: सिटी से रेलवे रोड जा रही एक महिला से बाइक सवार युवक ने पर्स लूट लिया। आरोपी के धक्का देने से महिला सड़क पर गिर गई। उसे गंभीर चोट आई है। महिला ने थाना रेलवे रोड पर पर्स लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बागपत के सरूरपुर निवासी गीता पत्नी सुभाष ने बताया कि वह शाम को ट्रेन से मेरठ पहुंची। यहां से वह ई-रिक्शा से रेलवे रोड जा रही थी। गीता ने बताया कि वर्धमान एकेडमी के पास वह ई-रिक्शा से उतरकर पैदल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार युवक आया। उसने उसे धक्का दिया। वह सड़क पर जा गिरी। बाइक सवार उसका पर्स लेकर फरार हो गया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया। आरोपी बाइक सवार लाल रंग की टीशर्ट पहने था तथा उस पर जोमेटो लिखा था। सीओ कैंट संजय कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.