Meerut News: रूहासा में किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: रूहासा गांव निवासी किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने गुरुवार को खेत में खींचकर चाकू से डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। देरसायं पीड़िता द्वारा जानकारी दिए जाने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। थाने पर दी तहरीर में पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि गुरुवार दोपहर को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से गांव के बाहर कूड़ा डालने गई थी। रास्ते में मिले पड़ोसी अमन कुमार उसकी बेटी को जबरन खेत में खींचकर ले गया। खेत में ले जाकर बेटी की गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए परिवार को भी खत्म करने की बात कही। देरशाम बेटी ने जानकारी दी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस ने उनकी बेटी को सीएचसी पर उपचार दिलाय। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.