मेरठ, नवम्बर 13 -- Meerut News: मेरठ के परतापुर में एक रिसोर्ट में इंटर्नशिप करने वाली युवती को पुलिस ने केरल से बरामद किया है। युवती 31 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि प्रेमी के साथ युवती गई है। आखिरी लोकेशन हैदराबाद में मिली थी और यहां से केरल पहुंची थी। पुलिस ने इसी आधार पर दोनों को बरामद किया है। पुलिस से युवती ने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी से शादी की है। उत्तराखंड के सीसीया बांधा झनकईया जिला उद्यम सिंह निवासी 20 वर्षीय युवती होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है और मेरठ के परतापुर स्थित एक रिसोर्ट में इंटर्नशिप के लिए आई थी। यह भी पढ़ें- Barabanki News: अपहरण के आरोपी ¹संग थाने पहुंची युवती, दिखाया विवाह प्रमाण पत्र युवती 31 अक्टूबर को लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण ...